Bareilly : लिलौर झील किनारे फैमिली ट्रेन संचालन को एजेंसी की तलाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कार्तिका पूर्णिमा के अवसर पर ऐतिहासिक लिलौर झील के किनारे शुरू हुई फैमिली ट्रेन के पहिए एजेंसी तय न होने की वजह से थम गए हैं। फैमिली ट्रेन का संचालन नियमित शुरू कराने के लिए एजेंसी की तलाश की जा रही है। डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि पर्यटकों से 5 से 10 रुपये टिकट लिया जाएगा। एजेंसी तय होने के साथ टिकट छपने के बाद फैमिली ट्रेन का संचालन शुरू हाेगा। ट्रेन संचालन की जिम्मेदारी कोई भी नियमानुसार ले सकता है।

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार ने 5 नवंबर को रामनगर स्थित ऐतिहासिक लिलौर झील में फैमिली ट्रेन व ट्रैक का फीता काटकर शुभारंभ किया था। अभी चार डिब्बे की फैमिली ट्रेन चलाने की योजना है। अधिकारियों ने उद्घाटन के मौके पर एक किलोमीटर के दायरे में ट्रेन संचालित करने का दावा किया और इसके बाद में इसे 52 हेक्टेयर की झील के चारों तरफ चलाने की योजना बताई थी। 

ट्रेन के पहिये उद्घाटन के कुछ दिन बाद थम गए। डीएम ने इस संबंध में बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के महत्वपूर्ण कार्य एसआईआर की वजह से लिलौर झील की तरफ ध्यान नहीं गया। प्राथमिकता में अभी एसआईआर कार्य है। जल्द एजेंसी तय कर ट्रेन का संचालन शुरू कराया जाएगा। ट्रेन के लिए स्टेशन यार्ड बन रहा है।

संबंधित समाचार