भारत में नहीं है ऐसी दूसरी जगह... CM से केजीएमयू के वुडन हाल को बचाने की लगाई गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के पीएमआर विभाग स्थित वुडन हॉल को बचाने के लिए पत्र लिखा गया है। यह पत्र बंशगोपाल राष्ट्रीय पुनर्वास ट्रस्ट की तरफ से लिखा गया है। ट्रस्ट ने पत्र में लिखा है कि दिव्यांगों के लिए बनाया गया वुडन हॉल पूरे भारत में इकलौता है। इसी जगह पर दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का काम भी किया जा रहा है।

पत्र में ट्रस्ट की तरफ से लिखा गया है कि लिंब सेंटर में बने ऐतिहासिक वुडन हॉल को केजीएमयू प्रशासन ड्रग स्टोर बनाने जा रहा है। जबकि इस वुडन हाल में दिव्यांग जनों को ओलंपिक खेलों के लिए भी प्रशिक्षण दिया जाता हैं।

इसके अलावा इस हाल का प्रयोग दिव्यांग मरीजों के इलाज में भी किया जाता है। यहां प्रशिक्षण पाकर कई खिलाड़ियों ने मेडल भी जीते हैं। इस वुडन हॉल को बनाने में किसी तरह की कील का प्रयोग नहीं किया गया है। जिससे पैराप्लेजिया के मरीजों को दिक्कत नहीं होती है।

यह भी पढ़ें : IPL 2026 Player Trade updates: 4 करोड़ के नुकसान के बाद रवींद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स में शामिल, संजू सैमसन की CSK में एंट्री

संबंधित समाचार