बदायूं: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, युवक की दबकर मौत
बदायूं, अमृत विचार। अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों के फायरिंग करने की वजह से वह ट्रैक्टर अनियंत्रित हुआ था। परिजनों की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव कादरबाड़ी निवासी सरदार खान (24) पुत्र तेज खान शुक्रवार रात गंगा की कटरी क्षेत्र में ट्रैक्टर से जमीन की जुताई कर रहे थे। साथ में उनके परिवार के लोग भी थी। इसी दौरान ट्रैक्टर पलट गया। सरदार खान ट्रैक्टर की चपेट में आ गए।
मौके पर ही उनकी मौत हो गई। साथ में काम कर रहे परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जहां परिजनों ने बताया कि रात में तीन लोगों ने मौके पर आकर फायरिंग शुरू कर दी थी। वह लोग डर के भागे तो ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा था। उन लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है।
