लखनऊ : आईएपीएसकॉन में एसजीपीजीआई ने जीते अवार्ड
लखनऊ, अमृत विचार,पीजीआई : आईएपीएसकॉन-2025 में एसजीपीजीआई के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की फैकल्टी, सीनियर्स और रेजिडेंट्स डॉक्टर्स की प्रेजेन्टेशन और टेक्निकल इनोवेशन को कई प्रतिष्ठित अवॉर्ड मिले। द्वितीय वर्ष की रेजिडेंट डॉ. पूजा प्रजापति को रू-लिम्ब ऑब्स्ट्रक्शन विषय पर केके शर्मा अवॉर्ड में पहला स्थान और अर्ली जी आई ब्लीड पर दूसरा स्थान मिला।
तृतीय वर्ष के रेजिडेंट डॉ. तरुण कुमार को आईसीजी असिस्टेड लैप्रोस्कोपिक हेपेटिकोजेजुनोस्टॉमी पर मिनिमली इनवेसिव सर्जरी में पहला पुरस्कार मिला। डॉ. राहुल गोयल ने गुर्दा पेल्विस और ईएचपीवीओ पर प्रभावी रिसर्च प्रस्तुत किया।
विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. बसंत कुमार ने विशेषज्ञ व्याख्यान दिया, जबकि प्रो. डॉ. अंकुर मंडेलिया ने मेसो-रेक्स बाईपास, रोबोटिक कोलेडोकल सिस्ट एक्सिशन और दुर्लभ पैंक्रियाटिक ट्यूमर पर प्रस्तुति देकर पहला पुरस्कार जीता। प्रो. डॉ. विजय दत्त उपाध्याय ने स्प्लेनो–रीनल शंट पर व्याख्यान दिया। आईएपीएसकॉन में पीजीआई की यह उपलब्धि उसकी शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण बनी।
