Bareilly : शाहजहांपुर में यूनिवर्सिटी बनने से रुहेलखंड विश्वविद्यालय के और घटेंगे कॉलेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मुरादाबाद के बाद अब शाहजहांपुर में विश्वविद्यालय बनने से रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कॉलेजों की संख्या और कम हो जाएगी। अभी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबंध शाहजहांपुर के अलावा किस अन्य जिले के कॉलेज संबंध होंगे, इसकी स्थिति साफ नहीं हुई है लेकिन यदि सभी 51 कॉलेज रुहेलखंड विश्वविद्यालय से ही गए तो इसके कॉलेजों की संख्या 200 से कम ही रह जाएगी।

मुरादाबाद में नया विश्वविद्यालय बनने से पहले रुहेलखंड विश्वविद्यालय से 547 महाविद्यालय संबद्ध थे। इसमें सबसे अधिक मुरादाबाद मंडल के महाविद्यालय थे। सत्र 2025-26 में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पास 242 कॉलेज रह गए हैं। अब शाहजहांपुर विश्वविद्यालय में 51 कॉलेज संबंध होने से इनकी संख्या और कम हो जाएगी। 

अभी शाहजहांपुर विश्वविद्यालय में शाहजहांपुर जिले के 36 कॉलेजों के अलावा अन्य कॉलेज आसपास के जिले के संबद्ध होंगे। इनमें पीलीभीत, बदायूं और अन्य जिले के कॉलेज हो सकते हैं। शाहजहांपुर, पीलीभीत और बदायूं जिले के कॉलेज संबद्ध हुए तो इससे रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कॉलेजों की ही संख्या कम होगी।

 

संबंधित समाचार