Bareilly: बरेली कॉलेज परिसर में फंदे से लटका मिला पल्लेदार का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज परिसर में सोमवार सुबह एक पल्लेदार का शव बेल्ट के सहारे फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। कालेज प्रबंधन की सूचना पर बारादरी थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद युवक की शिनाख्त कराकर उसके परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है। परिजनों ने भी कोई आरोप नहीं लगाया है।

फाल्तूनगंज, कालीबाड़ी निवासी 30 वर्षीय बिहारी पुत्र कल्लू राम पल्लेदारी करता था। रविवार की रात वह खाना खाकर घर से निकला था। बरेली कॉलेज में नए परीक्षा भवन के पास सोमवार सुबह उसका का शव बेल्ट के सहारे फंदे पर लटका मिला। नए परीक्षा भवन के पास मिट्टी हटाने का काम चल रहा है। सोमवार सुबह जब मजदूर वहां पर काम करने के लिए पहुंचे तो शव लटकता हुआ देखा, जिससे सभी घबरा गए। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची बारादरी थाना पुलिस ने मौके पर जांच करने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडे ने बताया कि युवक के पोस्टमार्टम में हैंगिंग आई है। परिजनों ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है। मृतक के भतीजे अजय ने बताया कि उसके चाचा अविवाहित और शराब पीने के आदी थे।

कॉलेज की सुरक्षा को लेकर खड़े हुए सवाल
बरेली कॉलेज परिसर में बाहरी व्यक्ति का शव फंदे पर लटका मिलना सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है, जबकि प्राइवेट चौकीदार भी लगाए गए हैं। इससे पहले चाेरी की घटनाएं कॉलेज परिसर में हो चुकी हैं। चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे ने बताया कि परिसर में नए परीक्षा भवन के पास एक युवक के शव फंदे पर लटकने की सूचना मिली थी। कॉलेज परिसर का भवन कालीबाड़ी क्षेत्र में लगता है। छतों के सहारे कई लोग आकर खुराफात करते हैं। इस पर सख्ती की जा रही है।

संबंधित समाचार