Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय दूसरे वर्ष भी क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग्स में शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: लखनऊ विश्वविद्यालय को क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स सस्टेनेबिलिटी 2026 में लगातार दूसरे वर्ष स्थान प्राप्त हुआ है। यह रैंकिंग 18 नवम्बर को जारी की गई, जिसमें विश्वभर के 2002 संस्थानों का मूल्यांकन पर्यावरणीय, सामाजिक और प्रशासनिक प्रभाव के आधार पर किया गया। विश्वविद्यालय को वैश्विक स्तर पर 1501, एशिया में 582, भारत में 68 स्थान प्राप्त हुआ, जो उच्च शिक्षा में स्थायित्व के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

पर्यावरणीय प्रभाव

पर्यावरणीय श्रेणी में विश्वविद्यालय को 1210 वैश्विक रैंक प्राप्त हुआ। पर्यावरण शिक्षा में इसकी स्थिति 1070 वैश्विक और भारत में 49वीं रही।

सामाजिक प्रभाव

सामाजिक प्रभाव श्रेणी में विश्वविद्यालय को 1251 वैश्विक बैंड में स्थान मिला। समानता में इसकी रैंकिंग भारत में 44 रही। नॉलेज एक्सचेंज में 52.2 स्कोर के साथ यह सबसे मजबूत क्षेत्र रहा।

प्रशासनिक प्रभाव

प्रशासनिक श्रेणी में विश्वविद्यालय को 46.3 स्कोर मिला और यह 1251 रहा।

संबंधित समाचार