करोड़ों की ठगी करने वाले तीन पर गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज, विभूतिखंड पुलिस ने की कार्रवाई
लखनऊ, अमृत विचार: विभूतिखंड पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ की गैंगस्टर की कार्रवाई। पुलिस के मुताबिक आरोपित जमीन दिलाने का झांसा देकर कई लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विभूतिखंड इंस्पेक्टर अमर सिंह के मुताबिक गोमतीनगर विस्तार निवासी संजय कुमार वर्मा, दीपक सिंह और संदीप कुमार वर्मा का गिरोह है। यह गिरोह राजधानी में काफी समय से सक्रिय है। लोगों को शहर के अलग-अलग इलाकों में प्लॉट दिलाने का झांसा देते हैं। इसके बाद रुपये लेकर प्लॉट नहीं दिलाते हैं। गैंग लीडर संजय गिरोह के साथ मिलकर करोड़ों रुपये का फ्रॉड कर चुका है। इंस्पेक्टर ने तीनों के खिलाफ गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर के मुताबिक गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी पता किया जा रहा है।
