UP: अनियंत्रित पिकअप बिजली के पोल में घुसी, चालक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। दूध उतार कर वापस आ रही पिकअप अनियंत्रित होकर बिजली के दो पोल के बीच जाकर फंस गई, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। बिलारी थाना क्षेत्र के सिहारी नंदा गांव निवासी जय किशन पुत्र राधेश्याम सैफनी थाना क्षेत्र के देवीपुरा गांव निवासी डल्लू पुत्र छोटे लाल की पिकअप गाड़ी चलाता है।

एसआई अमित कुमार ने बताया कि मंगलवार को वह शाहबाद में दूध उतार कर वापस अपने गांव जा रहा था।वह जब 12 बजे के समय क्षेत्र के सराय इमाम गांव के पास पहुंचा तभी दूसरी गाड़ी से बचाने के चक्कर में उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के पास खड़े दो पोल के बीच में जाकर फंस गई। जिससे पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई। चालक जय किशन भी दाहिने हाथ में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत बिजली कट वाकर गाड़ी बाहर निकाली। घायल चालक को उसके परिजन उपचार के लिए अपने साथ ले गए।

संबंधित समाचार