Lucknow News: सहकारिता विभाग के चार अधिकारी निलम्बित, कार्यों में अनियमितता और लापरवाही बरतने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर द्वारा दिये गये निर्देश के परिप्रेक्ष्य में विभिन्न जिलों के किसानों और जनप्रतिनिधियों से मिली शिकायतों की जांच किये जाने के बाद सहकारिता विभाग एवं उप्र. कोऑपरेटिव फेडरेशन लि. महोबा व देवरिया के अधिकारियों विनय कुमार तिवारी, सहायक आयुक्त और सहायक निबंधक महोबा, रज्जन लाल, जिला प्रबंधक, उप्र. कोऑपरेटिव फेडरेशन लि. महोबा, रमेश त्रिपाठी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक देवरिया व वीरेन्द्र यादव, जिला प्रबंधक, उप्र. कोऑपरेटिव फेडरेशन लि. देवरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की संस्तुति गई है।

सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने बताया कि इन अधिकारियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि सरकार जनता एवं कृषकों के हितों के प्रतिकूल कार्य करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करेगी और जीरो टॉलरेंस की नीति का अनुपालन प्रत्येक स्तर पर सुनिश्चित किया जायेगा।

संबंधित समाचार