Bulandshahr News: बुलंदशहर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, घायल वांछित बदमाश घायल
बुलन्दशहर। उत्तर प्रदेश बुलंदशहर जिला में मंगलवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर एक्ट में वांछित 10-10 हजार के दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने घायलावस्था में गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध असलहा ,कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिटी शंकर प्रसाद ने बुधवार को बताया कि कल देर रात को एक सूचना के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस और स्वाट टीम वलीपुरा नहर के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की जांच कर रही थी तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये पुलिस द्वारा रूकने का इशारा करने पर वह मोटरसाइकिल को तेजी से मोड कर नहर की पटरी पर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया और घेराबंदी करने पर बदमाश पुलिस पर फायरिंग करने लगे। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हो गये जिनको घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों से की गई प्रारंभिक पूछताछ में उनकी पहचान रहीमुद्दीन निवासी झुग्गी झोपडी बीसा कालोनी थाना कोतवाली नगर बुलन्दशहर जिला और सनाउल अंसारी निवासी झुग्गी झोपडी नुमाइश मैदान थाना कोतवाली नगर बुलन्दशहर जिला के रुप में हुई हैं। घायल और प्रारम्भिक पूछताछ में बदमाशों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। एसपी सिटी ने बताया कि घायल बदमाश शातिर किस्म के गैंगस्टर अपराधी है जो कि थाना कोतवाली नगर पर धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम में लगातार वांछित चल रहे थे। जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर ने 10-10 हजार का ईनाम घोषित किया गया था
