21st BBD League: क्रिकेट क्लबों ने दिखाया पूरा दमखम, इन टीमों ने हासिल किये पूरे अंक
लखनऊ, अमृत विचार : 21वीं बाबू बनारसी दास सी डिवीजन लीग में बुधवार के मुकाबलों में कई क्लबों ने शानदार प्रदर्शन कर पूरे अंक बटोरे। खेले गए मैचों में सोनी क्रिकेट क्लब, स्टैंडर्ड क्रिकेट क्लब, लखनऊ क्रिकेटर्स, गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, एसआरके स्पोर्ट्स क्लब, कंचन स्पोर्ट्स क्लब, राहुल कपूर क्रिकेट अकादमी, आरकेबी क्रिकेट क्लब, गुजराल क्रिकेट अकादमी, लक्ष्मण सिंह क्रिकेट क्लब, हिंदुस्तान फायर क्रिकेट क्लब और आईपीआरके क्लब विजयी रहे।
आईपीआरके ने केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स क्लब को 85 रनों से हराया। टीम ने 290 रन बनाए, जिसके जवाब में विरोधी टीम 205 रन ही बना सकी। विजयी टीम से रितेश राय ने 105 गेंदों में 111 रन की पारी खेली। गोसाईगंज में सोनी क्रिकेट क्लब ने दिव्ययुग आश्रम को दस विकेट से मात दी। दिव्ययुग की टीम 70 रन पर सिमट गई। सोनी की ओर से अलौकिक टंडन ने चार विकेट चटकाए और टीम ने बिना विकेट खोए लक्ष्य हासिल किया।
लार्ड बालाजी स्टेडियम पर स्टैंडर्ड क्रिकेट क्लब ने अरमान क्रिकेट अकादमी को आठ विकेट से पराजित किया। अरमान की टीम 84 रन पर सिमट गई। स्टैंडर्ड की ओर से हेमंत यादव ने चार विकेट लिये। एनडीबीजी ग्राउंड पर लखनऊ क्रिकेटर्स ने नेशनल यंगस्टर्स को आठ विकेट से हराया।
नेशनल यंगस्टर्स की पूरी टीम 64 रन पर आउट हो गई। विजेता टीम से वंश तिवारी ने चार विकेट हासिल किए। स्पोर्ट्स कॉलेज ने लखनऊ स्पोर्ट्स क्लब को छह विकेट से मात दी। लखनऊ स्पोर्ट्स ने 114 रन बनाए, जिसके जवाब में कॉलेज ने चार विकेट खोकर लक्ष्य पा लिया। अंकुल गुप्ता ने छह विकेट लेकर मैच में चमक बिखेरी।
एसआरके स्पोर्ट्स क्लब ने फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब को आठ विकेट से हराया। फ्रेंड्स के 141 रन के जवाब में एसआरके ने आसानी से लक्ष्य हासिल किया। विशाल राज ने 25 गेंदों पर 51 रन और शेखर राणा ने 80 रनों की तेज पारी खेली।कंचन स्पोर्ट्स क्लब ने पैंथर्स अकादमी को आठ विकेट से हराया।
पैंथर्स के 241 रन के जवाब में कंचन ने दो विकेट खोकर जीत हासिल की। आश्विक सिंह यादव ने 84 गेंदों में नाबाद 156 रन बनाए। राहुल कपूर क्रिकेट अकादमी ने अवध टाइगर्स को 102 रनों से हराया। अकादमी के 195 रन के जवाब में अवध टाइगर्स 93 रन पर ढेर हुए। आशीष शर्मा ने चार विकेट और 17 रन जोड़े।
पार्थ क्रिकेट अकादमी ने सिंड्रा क्रिकेट क्लब को 48 रन से हराया। पार्थ की ओर से वेदांत मिश्रा ने 113 रन की शतकीय पारी खेली। आरकेबी क्रिकेट क्लब ने यूनिटी क्लब को 215 रन से हराया। विजेता टीम से कपिल सिंह ने 61 रन और दो विकेट लिये।ओम स्पोर्ट्स क्लब ने ग्रेस अकादमी को सात विकेट से हराया, भूपेंद्र कुमार ने 52 रन बनाए।
गुजराल क्रिकेट अकादमी ने सीएसडी सहारा टीम को 14 रन से हराया। अमृत्य रंजन ने 61 रन और तीन विकेट लिये। लक्ष्मण सिंह क्लब ने अवध क्रिकेट अकादमी को सात विकेट से मात दी। अभिषेक नाथ ने तीन विकेट और 38 रन बनाए। हिंदुस्तान फायर क्लब ने रैकॉन क्लब को 201 रन से हराया। विजेता टीम के सूर्यांश ने 151 और आर्यन ने 138 रन बनाए।
