जौनपुर में जब धु धु कर जलने लगी बाइक... झुलस गया युवक, अस्पताल में भर्ती दोस्त की हालात गंभीर  

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बक्सा थाना क्षेत्र के शंभूगंज बाजार में लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को चलती बाइक में अचानक आग लगने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया जबकि दूसरा घायल हो गया। 

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार हिमांशु सोनी (18) , अभिषेक प्रजापति (15) निवासी उपाध्यापुर थाना सरपतहा आज दोपहर में लगभग डेढ़ बजे बाइक से जौनपुर आ रहे थे जैसे ही शंभूगंज पहुंचे अचानक उनकी बाइक में आग लग गई जिसमें हिमांशु सोनी बुरी झूलस गया 

वही दोस्त अभिषेक प्रजापति को हल्की फुल्की चोट आई और बाइक बुरी तरह से जल के राख हो गई। स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस को फोन किया जहां पर दोनों को जिला अस्पताल जौनपुर लाया गया जहां पर हिमांशु सोनी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़े :  
बुझ गया घर का एकलौता चिराग, अरौल हादसे में एक साथ उठी दो घरों में चिताएं, शव देखकर परिजनों में कोहराम 

 

संबंधित समाचार