बाराबंकी में एक दशक बाद खुला जिला अस्पताल का मुख्य गेट...गार्ड की तैनाती, ये रहेगा खुलने का समय 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

बाराबंकी, अमृत विचार। जिला अस्पताल पुरुष का दस साल से बंद पड़ा मुख्य द्वार आपात स्थिति में मरीजों व एंबुलेंस के लिए खोल दिया गया है। बस बाध्यता यह कि दिन भर बंद रहने के बाद गेट रात दस बजे से सुबह छह बजे तक ही खुलेगा। इसके लिए जल्द ही गार्ड की तैनाती की जा रही है। बुधवार को सीएमएस की मौजूदगी में यह द्वार खोलने की कवायद पूरी की गई।

शहर के मुख्य मार्ग से गुजरते समय पड़ने वाला यह गेट लगभग दस वर्षों से बंद चला आ रहा था। लंबे संघर्ष के बाद उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रयासों और लगातार उठाई जा रही मांगों के बाद आखिरकार गेट खुल ही गया। इससे आम जनमानस में खुशी की लहर है, अब आकस्मिक स्थिति में मरीजों व एंबुलेंस के लिए जिला अस्पताल तक पहुंचना आसान रहेगा। पहले इन्हे लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। 

रात दस बजे से सुबह छह बजे तक शहर गेट से सीधे ट्रामा सेंटर तक पहुचना आसान होगा। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार और संगठन के जिलाध्यक्ष इंजीनियर जयदीप सिंह ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से गेट खुलवाकर इसे आम जनता को समर्पित किया। 

इस अवसर पर महामंत्री भूपेंद्र शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी अमरेश शुक्ला, उपाध्यक्ष मोनू त्रिवेदी, उपाध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष मयंक गुप्ता, मीडिया प्रभारी अमित सचदेवा, विधिक सलाहकार ऋषि कालरा, टिकैतनगर जिलाध्यक्ष कृपा शंकर, शहर अध्यक्ष मन्नू लाल चौरसिया, महामंत्री मुकेश त्रिवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता, उपाध्यक्ष संतोष, रामशंकर, मंत्री संतोष पेड़ा, नरेंद्र सोनी, अरुण कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं स्थानीय जनता मौजूद रही।

ये भी पढ़े : 
यूपी पुलिस और SOG टीम की कार्रवाई : दो वांछित आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, लूट मामले मे वांछित थे आरोपी

संबंधित समाचार