Bareilly : गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस अब इज्जतनगर तक चलेगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस का विस्तार अब बरेली के इज्जतनगर स्टेशन तक कर दिया गया है। इससे बरेली के यात्रियों को सीधे पीलीभीत, मैलानी होते हुए लखनऊ और आगे की यात्रा करने में आसानी होगी। पीलीभीत के सांसद जितिन प्रसाद ने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी साझा की। 

रेलवे ने इसके विस्तार को 18 नवंबर को मंजूरी दी है। रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर कोचिंग संजय आर नीलम की ओर से जीएम गोरखपुर को इस संबंध में ट्रेन की नई समय सारिणी के साथ सूचना जारी की है। वहीं रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से जितिन प्रसाद को भी पत्र लिखा है। 

ट्रेन 15009 गोरखपुर से रात 10.15 बजे चलेगी और 9:55 मिनट पर मैलानी, 11:45 बजे पीलीभीत और 12:45 बजे इज्जतनगर पहुंची और 15010 इज्जतनगर से दोपहर 3.10 बजे चलकर पीलीभीत 4.05 बजे, मैलानी 18.00 बजे और गोरखपुर अगले दिन सुबह 7 बजे पहुंचेगी। इसका कॉमर्शियल स्टापेज भोजीपुरा होगा और प्राइमरी मेंटीनेंस गोरखपुर में होगी। जल्द ही इसके संचालन की तिथि जारी की जाएगी।

 

संबंधित समाचार