अमेठी : गांव के बाहर कुएं में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुसाफिरखाना/अमेठी, अमृत विचार। बुधवार बीती शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए युवक का बृहस्पतिवार गांव के बाहर एक बाग में स्थित कुएं में शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजन आज सुबह खोजते खोजते जब कुएं के पास पहुंचे तो शव देखा जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते की मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कुएं ने निकालकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पूरा मामला मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के सुरपुर काशीपुर गांव का है जहां गांव का रहने वाला केशव मौर्य पुत्र स्वर्गीय रामकुमार मौर्य 35 वर्ष बीती शाम 6 बजे घर से निकला था। देर रात तक जब केशव घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी तलाश करते रहे लेकिन उसका पता ना चल सका। आज सुबह परिजन उसे खोजते गांव के बाहर पहुंचे तो एक बाग में स्थित कुएं में केशव का उतरता हुआ शव मिला।

परिजनों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाल कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दिए। बताया जा रहा है की केशव पिछले कई महीनो से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था और उसकी दवा भी चल रही थी।

संबंधित समाचार