प्रयागराज-कानपुर हाइवे पर कार में लगी आग: मौके पर पहुंची दमकल विभाग, आग पर पाया काबू 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गुरुवार को प्रयागराज कानपुर हाइवे पर पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के पास एक कार में आग लगने से अफरा तफरी मच गयी। जानकारी के अनुसार हाइवे पर एक चलती कार में आग लगने से अफरा तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुँची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। 

कार में बैठे सभी लोगों ने कार से कूद कर अपनी जान बचाई। चश्मदीदों ने बताया कि कार जैसे ही बमरौली इलाके के पास पहुँची तो उसमें से अचानक धुँआ उठने लगा और देखते ही देखते कार आग का गोला बन कर जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि कार में आग शॉट सर्किट की वजह से लगी है। हादसे में कोई जनहानि नही हुई है। 

ये भी पढ़े : 
दिल्ली में चाणक्यपुरी के तीन प्राइवेट स्कूलों को मिली बम की धमकी... तलाशी अभियान जारी, ईमेल से मचा हड़कंप   

संबंधित समाचार