Bareilly: जिंदा मिली महिलाओं की पेंशन होगी चालू, गलत सत्यापन पर कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पेंशन की सत्यापन रिपोर्ट में मृतक दिखाईं गईं सभी 1100 महिलाओं का फिर से सत्यापन होगा। सीडीओ देवयानी ने डीपीओ मोनिका राणा को दोबारा सत्यापन के निर्देश दिए हैं।

सीडीओ ने बताया कि आंवला से सत्यापन शुरू हो गया है, जहां पर अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने महिलाओं के घर-घर जाकर उनका सत्यापन करना शुरू कर दिया है। कहा कि इस प्रक्रिया में महिलाओं की पहचान करने के लिए उनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है, साथ ही उनकी जीवित होने की पुष्टि भी की जा रही है। 

यदि कोई महिला जिंदा पाई जाती है, तो उसकी पेंशन को फिर से शुरू कर दिया जाएगा, लेकिन यदि कोई महिला वास्तव में मृतक पाई जाती है, तो उसकी पेंशन को बंद कर दिया जाएगा। इस प्रक्रिया के दौरान यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी गलत सत्यापन रिपोर्ट देने का दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार