बदायूं: युवक की मौत के बाद परिजनों ने हत्या आरोप लगाकर काटा हंगामा

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

कादरचौक, अमृत विचार। थाना कादरचौक क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने गांव के दो लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया। थाने के सामने काफी देर तक हंगामा किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। 

कादरचौक क्षेत्र के गांव लभारी निवासी विजय सिंह (34) पुत्र ख्याली बुधवार को अपने दो साथियों के साथ रेत लेने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से कोतवाली उझानी क्षेत्र में गए थे। वापस लौटते समय रात लगभग 12 बजे ककोड़ा-गिरौलिया मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। विजय सिंह ट्रॉली के नीचे दब गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनके दोनों साथी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। 

मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद परिजनों ने थाने के गेट पर जाकर हंगामा किया। मृतक के साथियों पर हत्या करने का आरोप लगाया। मृतक की पत्नी राममुखी ने वह दोनों युवक योजना बनाकर उनकी पति को साथ में ले गए थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली उनके ऊपर चढ़ाकर हत्या कर दी। मृतक के साथियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मामले की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार