Bareilly: 14 साल की किशोरी बनी मां...कच्ची उम्र में लड़की को भगा ले जाने वाला वाला प्रेमी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक साल पहले 14 साल की किशोरी को लेकर फरार हुए आरोपी को बारादरी पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। किशोरी को भी बरामद कर लिया गया, लेकिन किशोरी दो माह की बच्ची की मां है।

बारादरी क्षेत्र के रहने वाली एक महिला ने बारादरी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि 6 दिसंबर 2024 को उसकी 14 साल की लड़की को सुभाषनगर थाना क्षेत्र के देहजागीर निवासी ओमेन्द्र रजऊ परसरपुर की एक नमकीन फैक्ट्री से भगाकर ले गया था। जिसके बाद पुलिस ने मुकमदा दर्ज करकर आरोपी की तलाश शुरु कर दी थी। पुलिस की लगातार कोशिश के बाद भी किशोरी बरामद नहीं हो सकी थी। जांच में सामने आया कि जब से युवक किशोरी को लेकर गया है परिजनों से भी कोई संपर्क नहीं किया है। उसके बाद पता लगा कि वह हिमाचल में रह रहा है।

 जिसके बाद एक टीम हिमाचल के लिए रवाना हुई। पुलिस ने आरोपी को किशोरी के साथ बरामद कर लिया। लेकिन किशोरी दो माह की बच्ची की मां है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रजऊ की नमकीन फैक्ट्री में काम करता था। वहां पर किशोरी भी काम करती थी। इसी बीच दोनों में प्रेम संबंध हो गए। लड़की की मां को जब जानकारी हुई तो उसने लड़की को काम पर भेजना बंद कर दिया। 

उसके बाद 4 दिसंबर 2024 को वह लड़की को रात में उसके घर से ले गया। हिमाचल ले जाकर वह लड़की को अपनी पत्नी के रुप में रखने लगा। किशोरी की उम्र 18 साल नहीं होने पर उन्होने अभी तक शादी नहीं की थी। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार करके पुलिस ने जेल भेजकर नाबालिग लड़की को बयान के लिए भेज दिया।

संबंधित समाचार