नाथ कॉरिडोर : तपेश्वर नाथ मंदिर में प्रसाद की दुकानों और भंडार हॉल का निर्माण शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नाथ कॉरिडोर के तहत तपेश्वर नाथ मंदिर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मंदिर परिसर में प्रसाद, फूलों की दुकानों और भंडार हॉल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मुख्य द्वार और टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण जल्द आरंभ होगा। इन निर्माण कार्यों पर करीब 8.30 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

पर्यटन को ध्यान में रखते हुए सुभाषनगर स्थित तपेश्वरनाथ मंदिर में बुनियादी सुविधाएं देने के लिए निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। मंदिर के महंत बाबा लखन दास ने कहा कि सरकार की ओर से मंदिर परिसर में किए जा रहे विकास कार्यों से भक्तों को सहूलियत मिलेगी।

उन्होंने बताया कि इस मंदिर को साधु-संतों की तपोस्थली माना जाता है। यहां एक बाबा ने 400 साल तक कठोर तपस्या की थी। बताया कि सावन माह और शिव तेरस पर हजारों की संख्या में भक्त यहां जल चढ़ाने के लिए आते हैं।

संबंधित समाचार