Gold Silver Price Today: जानिए क्या हैं आज का सोना चांदी का ताजा भाव, बाजार में क्या हाल 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। वायदा बाजार में सोने और चांदी के भाव में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। डॉलर में मजबूती और रोजगार के मजबूत आंकड़ों के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम होने के कारण सुरक्षित निवेश की मांग घटने से सोने व चांदी की वायदा कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का वायदा भाव 355 रुपये या 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,22,372 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 10,453 लॉट के लिए कारोबार हुआ। चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई। 

दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 2,111 रुपये या 1.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,52,040 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 12,907 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर दिसंबर में आपूर्ति वाले कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,054.46 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी का वायदा भाव करीब दो प्रतिशत टूटकर 49.34 डॉलर प्रति औंस रहा। 

ये भी पढ़े :
Gold-Silver Price: लगातार तीसरे सत्र में सोने-चांदी के भाव में गिरावट, 3 दिनों में धराशायी हुआ बाजार..टूट रहा लोगों का मन

संबंधित समाचार