सब जूनियर राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट में देखने को मिलेगा कड़ा मुकाबला, भदोही और करमपुर में होगी खिताबी भिड़ंत
लखनऊ, अमृत विचार : राजधानी के चंद्रभान गुप्त खेल मैदान में चल रहे 17वें पद्मश्री जमनलाल शर्मा सब-जूनियर अंडर-14 राज्य हॉकी टूर्नामेंट में गुरुवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इन मैचों में शानदार जीत दर्ज करते हुए करमपुर और भदोही की टीमों ने फाइनल में जगह पक्की कर ली। दोनों टीमों के बीच आज खिताबी मुकाबला होगा।
14.png)
पहले सेमीफाइनल में करमपुर ने नेहरू स्टेडियम, गाजीपुर को एकतरफा मुकाबले में 7-1 से हराया। करमपुर ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए गाजीपुर को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। करमपुर के खिलाड़ियों ने कुल सात गोल दागकर अपनी आसान जीत सुनिश्चित की।
14.png)
दिन का दूसरा और अधिक रोमांचक सेमीफाइनल मेजबान लखनऊ और भदोही के बीच खेला गया। भदोही ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ को 5-3 से मात दी। भदोही ने पहले हाफ में चार गोल कर बढ़त बना ली थी। हालांकि लखनऊ ने अंतिम क्षणों में बेहतरीन गोल दागकर वापसी की कोशिश की, लेकिन भदोही की मजबूत शुरुआती बढ़त उन्हें जीत दिलाने में सफल रही।
