दिव्यांगजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को मोबाइल कोर्ट, लखनऊ विश्वविद्यालय में हुआ आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: दिव्यांगजन के अधिकारों की सुरक्षा एवं उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शुक्रवार को दिव्य कला मेला क्षेत्र, लखनऊ विश्वविद्यालय में मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया। कोर्ट का आयोजन आयुक्त, दिव्यांगजन, भारत सरकार एवं राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। मोबाइल कोर्ट में मौजूद 259 दिव्यांगजनों की समस्याओं पर मौके पर ही सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया।

मोबाइल कोर्ट में दिव्यांगजन से संबंधित विभिन्न सेवाओं के लिए मेडिकल बोर्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, दिव्यांग पेंशन, रेल कंसेशन प्रमाण-पत्र आदि के स्टॉल लगाए गए, जहां दिव्यांगजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया।

संबंधित समाचार