ग्रेटर नोएडा की हाईराइजिंग बिल्डिंग से युवती ने लगाईं छलांग: जांच में जुटी पुलिस, सोसाइट की वजह साफ नहीं  

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर परिक्षेत्र ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित मिग्सन ट्विंस सोसाइटी की ऊंची इमारत की 16 वीं मंजिल से देर रात एक 22 वर्षीय युवती ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। सोसाइटी टावर के बाहरी हिस्से खुले में जोरदार आवाज के साथ युवती के गिरने से आस पास के निवासियों और सुरक्षा में लगे कर्मियों ने पास जाकर देखा तो भौंचक्के रह गए,आनन फानन में युवती के आत्महत्या की खबर से सोसाइटी सहित पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया, देर रात की घटना के चलते सोसाइटी के लोग आपस में सहमे हुए रहे।

इस बीच निवासियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, युवती के टावर से नीचे गिरने की सूचना पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवती के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिसके उपरांत पुलिस द्वारा घटनास्थल और आस पास जांच की गई, जहां उन्हें किसी तरह का सुराग और सोसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। 

प्राइवेट कंपनी में युवती नौकरी करती थी और दोस्तों के साथ सोसाइटी के फ्लैट में रहती थी। पुलिस का कहना है कि युवती के परिजनों से संपर्क साधा गया है और युवती के साथ रह रहे उनके मित्रों से पूछताछ की जा रही है प्रथम दृष्टया युवती ने किसी अवसाद के चलते यह कदम उठाया है जिसकी प्राथमिकी दर्ज कर सभी पहलुओं में आगे जांच की जाएगी। 

ये भी पढ़े : 
देवरिया में बुजुर्ग की मौत: अज्ञात वाहन की टक्कर से दुर्घटना, नहीं हो सकी मृतक की पहचान 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका