BBAU: संस्कृत और बौद्ध अध्ययन पाठ्यक्रमों में आवेदन 25 तक... प्रत्येक कोर्स में 40 सीटें और 6 माह पाठ्यक्रम अवधि

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के संस्कृत व वैदिक अध्ययन विभाग ने छह माह अवधि वाले प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 25 नवंबर कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह निर्णय विद्यार्थियों और बाहरी प्रतिभागियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

विभाग द्वारा संचालित दो पाठ्यक्रम-'सर्टिफिकेट कोर्स इन लर्निंग एंड स्पीकिंग संस्कृत' और 'सर्टिफिकेट कोर्स इन संस्कृत बुद्धिज़्म'-पूर्णत: ऑनलाइन मोड में उपलब्ध होंगे। दोनों पाठ्यक्रम 1 दिसंबर से प्रारंभ होकर 31 मई 2026 तक संचालित किए जाएंगे। प्रत्येक पाठ्यक्रम की कुल क्षमता 40 सीटें हैं, जिसमें अनारक्षित श्रेणी के लिए 16, अनुसूचित जाति के लिए 13, अनुसूचित जनजाति के लिए 7 और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए 4 सीटें निर्धारित की गई हैं।

विभाग द्वारा शुल्क जमा करने के लिए आवश्यक बैंक विवरण विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए प्रतिभागी विभाग के संकाय सदस्यों डॉ. बिपिन कुमार झा, डॉ. रमेश चन्द्र नैलवाल या पर संपर्क कर सकते हैं।

संबंधित समाचार