UP: पत्नी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट...फिर घर की छत पर तमंचा लहराकर काटा हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। एक शख्स पत्नी की हत्या करने के बाद छत पर चढ़कर हंगामा करने लगा। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को समझा बुझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया।

मामला सैफनी के रायपुर का मझरा गांव का है। पति रामवीर ने अपनी पत्नी शीला के सिर में गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया और घर से भाग गया। पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश कर रही थी। मगर आरोपी तमंचा लेकर एक छत पर चढ़ गया। छत से ही उसने पुलिस को भी ललकारना शुरू कर दिया।

पुलिस मौके पर है आरोपी को समझाने का प्रयास कर रही थी। आरोपी दिमागी तौर पर कमजोर है, जबकि पिछले कई महीनों से पत्नी को भी परेशान कर रहा था।

संबंधित समाचार