पौधे चोरी करने वालों की खिंचेगी फोटो, वीडियो होगा वायरल... चोरों की फोटो भेजने वालो को मिलेंगे 500 रुपए

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: शहर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए मुख्य मार्गों के किनारे रखे गमलों और फूलों के पौधों पर हाथ साफ करने वालों की अब फोटो खिंचेगी और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होगी। नगर निगम ने वृंदावन योजना के डिफेंस एक्सपो स्थल मार्ग के किनारे जो फूलों के बिस्तर लगाए हैं उनमें से लोग पौधे ही खोद ले जा रहे हैं।

अब नगर निगम ने पोस्टर लगाए हैं, जिसमें लिखा है कि पौधे चोरी करने वालों की फोटो भेजने वाले को 500 रुपये इनाम मिलेगा। गमले चोरी की पिछली घटनाओं से सबक लेते हुए नगर निगम ने इस बार डिफेंस एक्सपो स्थल के बाहर मुख्य मार्गों पर गमले नहीं रखे हैं। दरअसल जी 20 आयोजन के दौरान नगर निगम और एलडीए ने शहर के मुख्य मार्गों को रंग बिरंगी फूलों और गमलों से सजाया था। डिवाइडर और सड़क के दोनों ओर हरियाली के लिए गमले भी लगाए थे। इस दौरान कुछ वीडियो और फोटो सामने आई थीं, जिसमें कार सवार संभ्रांत परिवार के लोग भी सड़कों से गमलों को चोरी करते नजर आए।

संबंधित समाचार