बरेली: जेल में तैनात ससुर ने बंदूक तानकर लूटी आबरू
बरेली,अमृत विचार। बहू से छेड़खानी करने के आरोपी ससुर ने मौका देखकर उस पर बंदूक तान दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला कई दिनों तक इस बात को बर्दाश्त करती रही लेकिन बाद में ससुर के खिलाफ शिकायत कर दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर …
बरेली,अमृत विचार। बहू से छेड़खानी करने के आरोपी ससुर ने मौका देखकर उस पर बंदूक तान दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला कई दिनों तक इस बात को बर्दाश्त करती रही लेकिन बाद में ससुर के खिलाफ शिकायत कर दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इज्जतनगर निवासी पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह भोजीपुरा के रूपपुर निवासी युवक से वर्ष 2019 में हुआ था। पीड़िता ने बताया कि उसके पति की दुकान है जबकि उनका ससुर लाल मोहम्मद जेल में दीवान है। वह वर्तमान में सीतापुर जेल में तैनात है। शादी के बाद से ही आरोपी ससुर उस पर बुरी नजर रखता था।
पीड़िता के मुताबिक, 16 नवंबर को लाल मोहम्मद, सास व दिमागी रूप से कमजोर देवर के साथ सीतापुर से घर आये थे और 21 की सुबह को देवर व सास वापस चले गये। वहीं, पति भी अपनी दुकान पर चला गया। वह घर पर बेटी के साथ थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ससुर उसके कमरे में घुस आया और बंदूक तानकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
