ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जैयर बोल्सोनारो गिरफ्तार, तख्तापलट मामले में सुनाई गई थी सजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रियो द जेनरो। ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जैयर बोल्सोनारो को तख्तापलट के मुकद्दमे में 27 साल की सजा के मामले में पुलिस ने शनिवार को एहतियातन गिरफ्तार कर लिया गया। संघीय सर्वोच्च न्यायालय ने सितंबर 2025 में उन्हें इस मामले में दोषी पाया था। यह सजा अभी शुरू नहीं हुयी थी और वह अपने घर पर ही नजरबंद थे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति को राजधानी ब्रासीलिया में पुलिस ने एहतियातन हिरासत में ले लिया है।

उन्हें संघीय सर्वोच्च न्यायालय के एक आदेश के तहत गिरफ्तार किया गया है। संघीय पुलिस के अनुसार यह गिरफ्तारी जांचकर्ताओं के अनुरोध पर एहतियाती उपाय के रूप में की गयी है। बोल्सोनारो को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 6:00 बजे हिरासत में लिया गया और राजधानी स्थित संघीय पुलिस मुख्यालय ले जाया गया। यह गिरफ्तारी देश में तख्तापलट की साजिश की जांच के आखिरी चरण में की गयी है।

 बोल्सोनारो 2019 से 2022 तक सत्ता में थे। उन्हें तख्ता पलट के मामले में दोषी पाये जाने पर 27 साल और तीन महीने जेल की सजा सुनाई गई थी वह गत 4 अगस्त से नजरबंदी में थे और सुरक्षा के आधार पर उनकी गिरफ्तारी का आदेश दिया गया। गौरतलब है कि बोल्सोनारो के वकीलों की टीम ने शुक्रवार को संघीय सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश एलेक्जेंडर डी मोरेस से पूर्व राष्ट्रपति की स्वास्थ्य समस्या का हवाला देते हुए नजरबंदी में रहने की अनुमति मांगी थी। 

बोल्सोनारो की गवाही के लिए कोई तारीख नहीं तय की गई और अधिकारियों ने यह भी नहीं बताया कि दिनभर में और क्या कदम उठाए जाएंगे। उनकी कानूनी टीम ने आगे की गतिविधि पर कोई और बयान जारी नहीं किया है। यह गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है जब न्यायालय और पुलिस ने बोल्सोनारो के प्रशासन के दौरान और पद छोड़ने के बाद उनके कामों से जुड़ी कई जांच शुरू की हैं।

संबंधित समाचार