Bahraich News: संदिग्ध परिस्थितियों में पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

बहराइच। उत्तर प्रदेश में श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के खावा पोखर गांव के पूर्व प्रधान मोहम्मद रोशन (80) और उनकी पत्नी वसीला (60) की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, मोहम्मद रोशन का शव घर के अंदर फर्श पर पाया गया और उनकी नाक से खून बह रहा था। वहीं वसीला का शव घर से लगभग 50 कदम दूर झाड़ियों में मिला, उनकी आंखों पर चोट के निशान थे और खून बह रहा था।

बताया जा रहा है कि रोशन ने वसीला से दूसरी शादी की थी और दोनों पिछले कई सालों अलग रह रहे थे। उनकी पहली पत्नी के दो बेटे गुड्डू और पुल्लू घटनास्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर रहते थे। गुड्डू ने बताया कि जब वह सुबह नमाज के लिए जा रहा था, तो उसने अपनी मां का लहूलुहान शव घर के बाहर देखा। इसके बाद जब वह घर के अंदर गया तो उसने अपने पिता को भी मृत पाया। उसने तुरंत चीख-पुकार मचाई, जिसके बाद आस-पड़ोस के लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर इकौना थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

गुड्डू ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से उनका जमीन को लेकर सालों से विवाद चल रहा था। परिजनों ने दोनों की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस के मुताबिक मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। श्रावस्ती के पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने बताया कि पुलिस को आज सुबह 7.30 बजे घटना की सूचना मिली।

उन्होंने कहा कि फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और वारदात का जल्द खुलासा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया पता चला है कि जमीनी विवाद के चलते यह हत्या हुई है। उन्होंने कहा कि घटना के मुख्य कारणों का जल्द खुलासा किया जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता