आज का राशिफल : 24 नवंबर 2025
मेष
आज बुद्धिमान मित्रों और संतजनों का दर्शन लाभ मिल सकता है। किसी रिश्तेदार के य हां घूमने जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र की जटिलता समाप्त होगी। अपनी बातों को मनवाने के लिए किसी पर दबाव न डालें। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा।
वृष
आज आपकी दैनिक आय में कमी आ सकती है। आपको कड़वे अनुभवों का सामना करना पड़ेगा। अहंकार के कारण निजी रिश्तों में टकराहट पैदा हो सकती है। बनते कार्यों में अवरोध आ सकते हैं। नकारात्मक बातों को स्वयं पर हावी न होने दें।
मिथुन
आज स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएंगे। रियल एस्टेट से जुड़े प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णयों की सर्वत्र प्रशंसा होगी। लोग आपको अत्यधिक सम्मान देंगे। घर के लिए आप शॉपिंग कर सकते हैं।
कर्क
आज कारोबार में आप अपने मन की करेंगे, जिसके कारण आपको इच्छित लाभ भी मिलेगा। परिवार में संकोच के कारण दबाव में रहेंगे। अपने कर्तव्यों से पीछे न हटें। किसी उत्सव में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है।
सिंह
आज व्यवसाय में कोई बड़ा सौदा सावधानी पूर्वक करें। यात्रा के दौरान सावधानी रखें। राजनीति से जुड़े लोगों को अच्छा जनसमर्थन मिलेगा। अपनी कार्यशैली में परिवर्तन लाने का विचार बना सकते हैं। धन के लेन-देन में सावधानी रखें।
कन्या
आज अपनी जीवनशैली में सुधार करें। व्यर्थ के तर्क-वितर्क में अपना समय बर्बाद करने से बचें। अजनबियों की बातों का अधिक विश्वास न करें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में समस्या हो सकती है। परिवार के सदस्यों के मध्य अशांति हो सकती है।
तुला
आज आपको मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। कारोबार में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। किसी महत्वाकांक्षी योजना का आरंभ करने के लिए दिन हितकारी है।
वृश्चिक
आज शैक्षणिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। अच्छी तरह से परखे और सुने बिना बातों पर प्रतिक्रिया न दें। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने करियर को लेकर थोड़े नाखुश रहेंगे। धन उधार देने से बचें, क्योंकि फंसने की पर्याप्त संभावना है।
धनु
आज का दिन आराम में बीतेगा। व्यवसाय में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। करियर में आपको उत्तम विकल्प मिलने की संभावना है। पारिवारिक विवादों को निपटाने का अच्छा अवसर मिल सकता है। पड़ोसियों के साथ कहासुनी हो सकती है।
मकर
आज अनैतिक कार्यों की ओर मन न लगाएं। जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाखुश होगा। हृदय रोगियों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। शुभचिंतकों के सुझावों को गंभीरता से लें। धन की स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी।
कुंभ
आज आपकी आय में वृद्धि होगी। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन अत्यंत अनुकूल है। कड़ी मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। बच्चों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। घर में पूजा-पाठ का माहौल रहेगा। रिश्तेदारों की सहायता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
मीन
आज आप कुछ नया और इनोवेटिव करना चाहते हैं, जिसके लिए प्रयास भी करेंगे। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। आपकी प्रबंधन क्षमता की प्रशंसा होगी। लंबे समय से रुके कार्यों के पूरे होने से मन में संतुष्टि होगी।
