मुजफ्फरनगर में पुलिसकर्मी निलंबित...मोबाइल की दुकान के मालिक को परेशान का लगा आरोप, शिकायत के बाद निलंबन के आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना थाना क्षेत्र में मोबाइल की दुकान के मालिक ने पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए खुद को आग लगाने की कोशिश की, जिसके बाद कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने कहा कि अधिकारियों के खिलाफ शिकायत की शुरुआती जांच के बाद निलंबन का आदेश दिया गया। पुलिस के अनुसार, बुढ़ाना थाना क्षेत्र के हसनपुरकला गांव में मोबाइल फोन की दुकान के मालिक अनस (22) ने 19 नवंबर को कथित तौर पर आत्मदाह का प्रयास किया था। उसका दावा था कि पुलिस उसे परेशान कर रही है।

सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो सामने आया है जिसमें पीड़ित ने आरोप लगाया कि परेशान किए जाने की वजह से वह यह कदम उठा रहा है। पुलिस अधीक्षक कुमार ने कहा कि उसे दिल्ली के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका अभी इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि उप-निरीक्षक रामोवतार सहित तीन पुलिसकर्मियों को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

ये भी पढ़े : 
यूपी के बागपत को मिलेगी दो नई ट्रेन...हरी झंडी दिखायेगें रेलमंत्री, ये रहेंगे रूट 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव