यूपी के बागपत को मिलेगी दो नई ट्रेन...हरी झंडी दिखायेगें रेलमंत्री, ये रहेंगे रूट 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत को सोमवार को दो नई ट्रेन मिलेगी। रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव बागपत के बड़ौत रेलवे स्टेशन से इन दोनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रेल मंत्री आज दोपहर बाद बागपत आएंगे और दो बजकर 10 मिनट पर बड़ौत रेलवे स्टेशन से दोनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। 

बागपत शामली बड़ौत को दो नई ट्रेन मिलने से यात्रियों को और अधिक सुविधा मिलेगी। रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ये ट्रेनें दिल्ली से सहारनपुर के बीच चलेंगी। रेलमंत्री के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री जयन्त चौधरी भी रहेंगे। बड़ौत रेलवे स्टेशन से ही दोनों नई पैसेंजर ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। 

रेल अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों नई मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (एमईएमयू) रेलगाड़ियों में ट्रेन संख्या 64033 शाम 4.25 बजे दिल्ली से चलकर शाम 5.47 बजे बड़ौत रेलवे स्टेशन और शाम सात बजे शामली स्दोनों टेशन पर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 64034 सुबह 7 बजे शामली स्टेशन से चलकर सुबह 7.49 बजे बड़ौत रेलवे स्टेशन और सुबह 10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 

ट्रेन संख्या 64035 सुबह 10 बजे शाहदरा से चलकर सुबह 10.58 बजे बड़ौत रेलवे स्टेशन और दोपहर 12 बजे शामली स्टेशन पर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 64036 दोपहर 1.10 बजे शामली स्टेशन से चलकर 11.45 बजे बड़ौत रेलवे स्टेशन और दोपहर बाद 3.30 बजे शाहदरा पहुंचेगी।

ये भी पढ़े : 
शादी से पहले दूल्हे की हुई मौत: दूसरी ओर से तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, खुशियों की जगह घर में पसरा मातम

संबंधित समाचार