हेमा मालिनी को धर्मेंद्र की संपत्ति या पेंशन से रहना पड़ेगा वंचित, इस वजह से हुईं जायदाद से बाहर
लखनऊ/मुंबईः हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन ने पूरे परिवार को गहरा आघात पहुंचाया है। 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने की खबर से बॉलीवुड जगत में शोक की व्यापक लहर दौड़ गई है। इस दुखद क्षण में धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी को सफेद वस्त्रों में देखा गया, जहां वह पत्रकारों के सामने हाथ जोड़कर भावुक नजर आईं। धर्मेंद्र हमेशा अपनी फिल्मी करियर और निजी जीवन की वजह से चर्चा का केंद्र बने रहते थे।
धर्मेंद्र का वैवाहिक जीवन
धर्मेंद्र ने दो शादियां की थी। उनकी पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है, जबकि दूसरी हेमा मालिनी है। ऐसे में उनके निधन के बाद यह सवाल प्रमुखता से उठा है कि क्या हेमा मालिनी को उनकी संपत्ति या पेंशन में कोई अधिकार प्राप्त होगा?
कानूनी दृष्टि से हेमा मालिनी को न तो संपत्ति का हिस्सा मिलेगा और न ही पेंशन का कोई दावा। इसका मुख्य कारण यह है कि धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर से औपचारिक तलाक लिए बिना ही हेमा मालिनी से शादी कर ली थी। हिंदू विवाह अधिनियम के अनुसार, पहली पत्नी के जीवित रहते हुए दूसरा विवाह विधि-सम्मत नहीं माना जाता। यही वजह है कि हेमा मालिनी को संपत्ति में कोई दावा करने का अधिकार नहीं है, साथ ही पेंशन संबंधी लाभों से भी वह वंचित रहेंगी।
https://www.instagram.com/p/DDT4bbzI0ia/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
संपत्ति के वैध उत्तराधिकारी कौन?
धर्मेंद्र की संपत्ति का अधिकार मुख्य रूप से उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर और छह बच्चे हैं। इनमें से चार— सनी देओल, बॉबी देओल, अजीता देओल और विजेता देओल—प्रकाश कौर से हैं, जबकि दो—ईशा देओल और अहाना देओल—हेमा मालिनी से। मिली जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र की कुल संपत्ति का मूल्य लगभग 450 करोड़ रुपये अनुमानित है।
कब और कैसे हुई शादी
धर्मेंद्र की पहली शादी 1954 में प्रकाश कौर से हुई, जब वह मात्र 19 वर्ष के थे। यह एक पहले से तय रिश्ता था। वहीं, हेमा मालिनी के साथ उनका विवाह 2 मई 1980 को हुआ। प्रकाश कौर ने तलाक देने से स्पष्ट इनकार कर दिया था। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि धर्मेंद्र ने धर्म परिवर्तन कर हेमा से विवाह किया, प्रकाश कौर धर्मेद्र की दूसरी शादी के बाद भी साथ ही रहती थी।
