ध्वजारोहण समारोहः दूल्हा बने श्री राम, दुल्हन माता जानकी को लगाई गई हल्दी

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

अयोध्या, अमृत विचार: श्री राम विवाह महोत्सव अयोध्या में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। नगर के 12 से अधिक मंदिरों से देर शाम भगवान श्री राम की भव्य बरात निकाली जाएगी। इसके पूर्व सोमवार को मंदिरों में दूल्हा बने श्री राम का हल्दी और मेहंदी रस्म को विधि विधान से निभाई गई। इसके अलावा जानकी उपासक मंदिर रंग महल मंदिर में माता सीता को भी मेहंदी लगा कर उत्सव संपन्न हो रहे हैं।

MUSKAN DIXIT (2)

वैष्णो समुदाय के मंदिर जानकी महल में जहां भगवान श्री राम को दूल्हा सरकार बनाकर हल्दी और मेहंदी रस्म को संपन्न किया गया। वहीं दूसरी ओर माता सीता के उपासक मंदिर रंग महल में जनक नंदनी माता सीता के पक्ष को लेकर तैयारी की जा रही है। मंदिर से मंगलवार को देर शाम निकलकर बारात रंग महल पहुंचेगी। जहां वैदिक पंडितों के माध्यम से द्वार पूजा का आयोजन होगा। जिसके बाद मंडप विवाह का आयोजन होगा। जिसमें वधू पक्ष से रंग महल मंदिर के महंत रामशरण दास जनक की भूमिका में भगवान की पाओ पूजने का कार्य करेंगे। वहीं दूसरे दिन कलेवा के साथ भगवान श्री राम और माता सीता की विदाई का भी आयोजन किया जाएगा।

MUSKAN DIXIT (19)

जनक की भूमिका निभाने वाली महंत राम शरण दास ने जानकारी दी कि रंग महल के इस प्रांगण में भगवान के बरात आने के बाद द्वार पूजा होगी। उसके बाद भगवान का मंडप में आगमन होगा। दोनों तरफ के ब्राह्मण के द्वारा पूजन किया जाएगा। और जनक की भूमिका में किशोरी जी की पाव पूजन करेंगे इसके साथ ही लावा परछा जाता है। सात फेरे होंगे सिंदूरदान किया जाएगा। विदाई के समय कलेवा होगा। काकी मानस के उल्लेख में जितने भी रिवाजों को लिखा गया है यहां परंपरागत रूप से दर्शाया जाएगा।

संबंधित समाचार