SIR में ड्यूटी कर रहे BLO पर दबाव को लेकर छिड़ी सियासत, कांग्रेस के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सभी बीएलओ को लिखा पत्र
लखनऊ, अमृत विचार : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान नोएडा में महिला टीचर पिंकी सिंह के इस्तीफे और राजधानी लखनऊ में ब्रेन हेमब्रेज से बीएलओ की मौत के बाद सियासत गरमा गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मलिहाबाद में मृतक बीएलओ विजय कुमार वर्मा के परिजन से मुलाकात कर मुद्दे को राजनीतिक बना दिया, वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश के 1.62 हजार शिक्षकों को पत्र लिखकर अपनी संवेदनाए व्यक्त की हैं।
सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि एसआईआर के अव्यावहारिक लक्ष्य देकर कर्मचारियों पर अमानवीय दबाव बनाया जा रहा है। यह बेहद निंदनीय और घोर आपत्तिजनक है। इसके चलते बीएलओ मानसिक रूप से टूट रहे हैं। भाजपा राज ने तरह-तरह की प्रताड़ना और अशांति के सिवा किसी को कुछ नहीं दिया है।
