UP Crime News: दरिंदगी की हद पार ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म... शादी समारोह में किया था अगवा
बच्ची की चीख सुन आरोपी को परिजन ने दबोचा, धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा
लखनऊ/बख्शी का तालाब, अमृत विचार: इटौंजा इलाके में कैटर्स मजदूर ने सोमवार रात शादी समारोह के बीच से ढ़ाई वर्षीय बच्ची को अगवा कर लिया। उसे मकान की तीसरी मंजिल की छत पर ले गया। जहां बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुनकर परिजन व रिश्तेदार छत पर पहुंचे। आरोपी को पकड़ लिया। उसकी धुनाई की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।
इटौंजा इलाके में स्थित एक गांव में सोमवार रात शादी समारोह का आयोजन था। पास में रहने वाला परिवार ढाई साल की बच्ची के साथ समारोह में शामिल होने पहुंचा था। रात करीब 11 बजे बरात के बीच में एक युवक घुस आया। उसने ढाई साल की बच्ची को गोद में ले लिया। परिजन युवक को देख नहीं पाए। युवक बच्ची को शादी वाले घर की तीसरी मंजिल पर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
डीजे बंद हुआ तो सुनी चीख
बच्ची के गायब होने के कारण परिजन ने तलाश शुरू की। आनन-फानन डीजे बंद कराया गया। डीजे बंद होते ही बच्ची की चीखने की आवाज सुनाई दी। आवाज से अंदाजा लगाते हुए परिजन और ग्रामीण मकान की तीसरी मंजिल पर पहुंच गए। युवक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। परिजन ने आरोपी को दबोच लिया। आक्रोशित लोगों ने आरोपी को लात-घूसों और डंडों से जमकर पीटा। सूचना पर इटौंजा पुलिस पहुंची। पुलिस उसे अपने साथ लेकर थाने चली गई। उधर बच्ची के घरवाले उसे आनन फानन अस्पताल ले गए। जहां से उसे सौ सय्या अस्पताल रेफर कर दिया गया। एडीसीपी उत्तरी गोपीनाथ सोनी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी संदीप कुमार सीतापुर के सिधौली स्थित सीरगंज का रहने वाला हे। उसे कोर्ट के सामने पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
