मनकामेश्वर मंदिर में मनाया गया भगवान श्रीराम और सीता का विवाह, देव्यागिरि महाराज ने फहराया ध्वज

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार :प्राचीन शिवालय मनकामेश्वर मंदिर में मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मंगलवार को परंपरागत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महंत देव्यागिरि महाराज ने मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराया। ध्वजारोहण से पहले विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। 

मंदिर की साध्वी गौरजा गिरी और राधेश्याम ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन सम्पन्न करवाया। इसके बाद देव्यागिरि महाराज ने भगवान का श्रृंगार किया और लड्डुओं का भोग अर्पित किया। पंचमी के अवसर पर भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह उत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

पूरा मंदिर परिसर ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर की भक्त ममता, गीता, उपमा पांडेय, कावेरी और पीयूष ने श्रीराम विवाह पर भक्तिमय भजन प्रस्तुत किए, जिससे वातावरण भक्ति रस से सराबोर हो उठा।

ये भी पढ़े : 
अल्ट्रासाउंड मशीनें लगवाने के लिए लिखा पत्र: राजधानी के 6 CHC पर लगनी हैं मशीनें, मरीजों को करना पड़ता हैं दिक्कतों का सामना 

संबंधित समाचार