Bareilly: चार अवैध कालोनियों पर गरजा बरेली विकास प्राधिकरण का बुलडोजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इज्जत नगर क्षेत्र में तेजी से अवैध कॉलोनियां विकसित हो रही हैं। ऐसी ही चार कॉलोनियों को बीडीए की प्रवर्तन टीम ने बुधवार को ध्वस्त करा दिया।

बीडीए के सहायक अभियंता धर्मवीर सिंह ने बताया कि इज्जत नगर के गांव खजुरिया में सिराज, नूर हसन लगभग 4 बीघा में, सचिन सक्सेना व मो. तौफीक करीब 20 बीघा में, अतीक करीब 5 बीघा में, पवन शर्मा लगभग 8 बीघा में बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के भूखंडों का चिहन्कांन, सड़क व बाउंड्रीवाल आदि का कार्य करा रहे थे। प्रवर्तन टीम ने इन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। बताया कि कोई भी निर्माण कराने से पहले बीडीए से मानचित्र स्वीकृत कराना अनिवार्य है।

 ऐसा न करने पर प्लाटिंग करना या भवन निर्माण करना पूरी तरह से अवैध है। पिछले तीन दिन में बीडीए ने सीबीगंज क्षेत्र में अभियान चलाकर आधा दर्जन से अधिक अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की थी। परसाखेड़ा के बाद अब टीम इज्जत नगर में अवैध निर्माण को ध्वस्त करा रही है।

संबंधित समाचार