नकली दवा का खेल : कमिश्नर ने लिया संज्ञान तो दौड़ी ड्रग विभाग की टीम
बरेली, अमृत विचार। आगरा से नकली दवाओं की सप्लाई के मामले में दवा कारोबारी की शिकायत के बाद बुधवार को मामले का संज्ञान लेते हुए कमिश्नर भूपेंद्र एस. चौधरी ने सहायक आयुक्त औषधि संदीप कुमार को निष्पक्ष जांच के निर्देश देने के बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने बहेड़ी जाकर मामले में जांच की।
शहर के गली नवाबान निवासी लखनऊ ड्रग एजेंसी के मालिक मनोज कुमार खंडूजा ने 19 नवंबर को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि बिना जांच किए उनकी एजेंसी का लाइसेंस 30 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया। उन्होंने सभी साक्ष्य उपलब्ध कराये।
आरोप है कि व्यापारी ने जिन मेडिकल स्टोर को माल बेचा था। उनके ई बिल भी मौजूद हैं। कमिश्नर के आदेश पर वरिष्ठ ड्रग इंस्पेक्टर उर्मिला वर्मा बहेड़ी पहुंचीं और जगदीश मेडिकल स्टोर के बिलों का सत्यापन किया। दवाओं की सप्लाई लखनऊ ड्रग एजेंसी के माध्यम से हुई थी। इसके पक्के बिल मौजूद हैं।
