UP: पुलिस ने चोरी के माल के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव पैगम्बर पुर निवासी राम सिंह 24 नवंबर को अपने परिवार के साथ थाना पटवाई क्षेत्र के गांव रुजौड़ा रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गया था। 25 नवंबर को जब वह घर लौटा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। जिसे देख कर उसके एवं परिजनों के होश उड़ गए। घर के अंदर जाकर देखा तो बर्तन, चूल्हा, कुर्सियां, गैस सिलेंडर सहित कई घरेलू सामान गायब था। 

इसके अलावा कमरे की बनी छत पर रखी टीन व लोहे की पाइप भी चोर ले गए थे। चोरी किया गया सामान ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर में भरकर फरार हो गए। पीड़ित ने सौतेले भाई श्यामलाल का बेटा गणेश और राधेश्याम का बेटा श्यामलाल तथा एक अज्ञात व्यक्ति को नामजद कर पुलिस को तहरीर दी थी। घटना के दौरान इन लोगों को उसके घर के पास संदिग्ध रूप से घूमते देखा था।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। 

बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि चोरी के आरोपी गांव के बराबर में अस्पताल में खड़े है। पुलिस मौके पर पहुंच गई और चोर गणेश और श्यामलाल को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी का माल बरामद कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेजा है।

संबंधित समाचार