Bareilly : महिला अधिवक्ता की संदिग्ध परिस्थियों में मौत के बाद मचा कोहराम
बरेली, अमृत विचार। थाना बारादरी इलाके में महिला अधिवक्ता की संदिग्ध परिस्थियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया। महिला अधिवक्ता एडीजे असगर अली की भतीजी बताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि मृतका को उसके ससुराल वाले लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।
सहसवानी टोला के रहने वाले डॉक्टर हाशिम अंसारी ने अपनी अधिवक्ता बेटी महजबीन की शादी इसी साल 27 फरवरी को थाना प्रेमनगर थाना शाहाबाद के रहने वाले डॉक्टर तलहा से की थी। शादी को महज नौ माह हुए थे। गुरुवार सुबह परिवार को महजबीन के मरने की खबर मिली तो घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिवार को लोग शाहबाद स्थित महजबीन की ससुराल पहुंचे।
परिजनों के मुताबिक शादी के बाद से ही महजबीन को दहेज के लिए ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे। वहीं पुलिस का कहना है कि फिलहाल कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
