Moradabad: घरों में पहुंच रहे बीएलओ...जानकारी नहीं जुटा पा रहे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मूंढापाण्डे, अमृत विचार। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) का कार्य अंतिम दौर में है। अभियान में बीएलओ लगातार गांवों में घूमकर घर-घर दस्तक दे रहे है। साथ ही दिन में कई बार लाउडस्पीकर से गणना प्रपत्र (फॉर्म) भरवाने की अपील कर रहे है। लेकिन निरक्षरता के चलते विवाहिताओं से जानकारी जुटाना मुश्किल हो रहा है ,जो बीएलओ के लिए फॉर्म भरने के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।

मूंढापाण्डे के ग्राम पंचायत लालाटीकर में बीएलओ विकास कुमार और अखिलेश कुमार ने कई बार लाउडस्पीकर से फॉर्म जमा करने की अपील की। बावजूद इसके ग्रामीण फॉर्म भरवाने में कोई संजीदगी नहीं दिखा रहे है। हालांकि महिलाएं अभियान में संजीदगी बरत रही है तो उनके सामने मायके से जानकारी एकत्रित करना मुश्किल हो रहा है। बीएलओ विकास कुमार ने अपील कि है कि जिन लोगों ने फॉर्म अपने पास रखे हैं वह शीघ्र ही फॉर्म जमा कर दें। 

अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जद में आएंगे। गुरुवार को बीएलओ ने फॉर्म भरने का कार्य देर शाम तक किया। इसकी अंतिम तिथि चार दिसंबर है। इस दौरान बीएलओ विकास कुमार, अखिलेश कुमार, एड. शाहनवाज खान (आरटीआई एक्टिविस्ट) मुकेश शर्मा, जयप्रकाश शर्मा के साथ तमाम लोग मौजूद रहे है।

संबंधित समाचार