SIR के दौरान काम के दबाव में जान गंवाने वाले कर्मचारियों के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, चुनाव आयोग से की यह बड़ी मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि एसआईआर कार्य में लगातार दिए जा रहे असंभव लक्ष्य को प्राप्त करने में बीएलओ कर्मचारियों में मानसिक दबाव बढ़ रहा है और कई कर्मचारी गंभीर स्थिति में पहुंच रहे हैं। भारी दबाव कर्मचारियों को जान देने को मजबूर कर रहा है। इसलिए चुनाव आयोग से अपेक्षा है कि मृतक के परिवारजनों को एक-एक करोड़ का मुआवजा मिले, साथ ही सपा दो-दो लाख रुपये का आर्थिक सहयोग पीड़ित परिवार को देगी।

सपा प्रमुख ने गुरुवार को एसआईआर प्रक्रिया को अमानवीय और निंदनीय बताते हुए भाजपा सरकार और चुनाव आयोग की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने नई नौकरियां तो दी नहीं, उल्टे मौजूदा नौकरियों को इतना कठिन बना दिया कि कर्मचारी हताश होकर इस्तीफा देने या आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि बीएलओ को किसी भी गलती के लिए दोषी ठहराना न्यायसंगत नहीं है। एसआईआर की जटिल प्रक्रिया मतदाताओं और कर्मचारियों दोनों का अपमान करती है। भाजपा व्यापक पैमाने पर वोट कटवाने की साजिश में जुटी है उन्होंने कहा कि प्रक्रिया में अव्यवस्था को लेकर जनता में आक्रोश चरम पर है। वहीं, हर बीएलओ के साथ सपा खड़ी है।

संबंधित समाचार