बरेली: कोहरे की वजह से रद की गईं ट्रेनें
अमृत विचार, बरेली। कोरोना संक्रमण के बाद जैसे-तैसे ट्रेनों के पहिए धीरे-धीरे पटरी पर दौड़ने शुरू हुए तो अब कोहरे की वजह से उन पर ब्रेक लग गए हैं। अवध असम एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस समेत 30-30 ट्रेनों को रद कर दिया गया है। कोहरे की वजह से डेढ़ माह तक अब इन ट्रेनों को …
अमृत विचार, बरेली। कोरोना संक्रमण के बाद जैसे-तैसे ट्रेनों के पहिए धीरे-धीरे पटरी पर दौड़ने शुरू हुए तो अब कोहरे की वजह से उन पर ब्रेक लग गए हैं। अवध असम एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस समेत 30-30 ट्रेनों को रद कर दिया गया है। कोहरे की वजह से डेढ़ माह तक अब इन ट्रेनों को संचालन नहीं होगा। 29 दिसंबर तक काफी संख्या में गाड़ियों का संचालन बंद हो जाएगा।
कोहरे के कारण यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षित रेल परिचालन को सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने कई गाड़ियों का संचालन बंद कर दिया है। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि हर साल ठंड के मौसम में रेलवे बोर्ड स्तर से ही काफी गाड़ियों का संचालन डेढ़ से दो महीने के लिए रद किया जाता है। इस बार कोविड के चलते अधिक गाड़ियों का संचालन ही नहीं हो रहा है। फिर भी मुरादाबाद डिवीजन की करीब 16 गाड़ियों का संचालन जनवरी तक के लिए रद कर दिया गया है।
ये गाड़ियां हुईं रद
(02053) हरिद्वार-अमृतसर एक्सप्रेस 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक
(02054) अमृतसर- हरिद्वार एक्सप्रेस 16 दिसम्बर से 31 जनवरी तक
(04673) जयनगर- अमृतसर एक्सप्रेस 19 दिसम्बर से एक फरवरी तक
( 04674) अमृतसर- जयनगर एक्सप्रेस 18 दिसंबर से 31 जनवरी तक
(05933) डिब्रूगढ़- अमृतसर एक्सप्रेस 22 दिसंबर से 26 जनवरी तक
(05934) अमृतसर – डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस 25 दिसंबर से 29 जनवरी तक
(05909) डिब्रूगढ़- लालगढ़ एक्सप्रेस 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक
( 05910) लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 19 दिसंबर से तीन फरवरी तक
( 02171) लोकमान्य तिलक- हरिद्वार एक्सप्रेस 19 दिसंबर से 31 जनवरी तक
(02172) हरिद्वार-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस
(02357) कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस 19 दिसंबर से 30 जनवरी तक
( 02358) अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस 21 दिसंबर से 1 फरवरी तक
(12523) न्यू जलपाईगुड़ी- नई दिल्ली एक्सप्रेस 19दिसंबर से 30 जनवरी तक
(12524) नई दिल्ली – न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 20 दिसंबर से 31 जनवरी तक
( 05933) डिब्रूगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस 22 दिसंबर से 26 जनवरी तक
( 05934) अमृतसर से डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 25 दिसम्बर से 29 जनवरी तक
