बरेली : आरोहण में विद्यार्थियों ने मचाया जमकर धमाल, दिखा उत्साह
बीआईयू की फैकल्टी ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज में फ्रेशर पार्टी का हुआ आयोजन
बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज में फ्रेशर्स पार्टी आरोहण का आयोजन हुआ। जिसमें रैंप वॉक आकर्षण का केंद्र रहा। समारोह में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में विशेष प्रस्तुति अनुष्का और उनकी सीनियर बैच की टीम ने दी, जिसे बेस्ट परफॉर्मेंस अवॉर्ड मिला। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. अनमोल शर्मा, डॉ. अमरनाथ शर्मा और डॉ. साक्षी भटनागर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. सुशील कुमार ठाकुर व विशिष्ट अतिथि प्रो. एस. नरसिम्हा प्रसाद रहे। डाॅ. सुशील ठाकुर ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल नए छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं, बल्कि टीमवर्क, सकारात्मक सोच और नेतृत्व कौशल को भी मजबूती देते हैं। सभी अपने सपनों पर विश्वास रखें और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें। फैकल्टी ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज के प्रिंसिपल डॉ. प्रशांत गुप्ता ने सभी नए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. लता अग्रवाल ने अपने संदेश में छात्रों को निरंतर सीखने, उत्कृष्टता और प्रगति की ओर प्रेरित किया।
इन्होंने जीता खिताब
बीपीटी विभाग में ऐजा को मिस फ्रेशर, अंशु को मिस्टर फ्रेशर, बीएमएलटी में अनुष्का को मिस फ्रेशर और ऋषभ को मिस्टर फ्रेशर, बीओपीटीओ में आरोही को मिस फ्रेशर, इंजमामउल को मिस्टर फ्रेशर, बीआरआईटी में बिंदु को मिस फ्रेशर, फैजल को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। जबकि बीओटीटी से प्रज्ञा मिस फ्रेशर और शिवांक मिस्टर फ्रेशर चुने गए। डिप्लोमा विभाग में महक को मिस फ्रेशर और अभिषेक को मिस्टर फ्रेशर, एमएचए कोर्स से मुस्कान को मिस फ्रेशर चुना गया।
