बरेली: जिला कारागार से फरार बदमाश एसटीएफ ने पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। 11 साल पहले जिला कारागार से फरार हुए बदमाश को एसटीएफ और कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपना नाम बदलकर रह रहा था। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश पर 25 हजार का ईनाम भी घोषित कर रखा था। पकड़े गए बदमाश से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज …

अमृत विचार, बरेली। 11 साल पहले जिला कारागार से फरार हुए बदमाश को एसटीएफ और कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपना नाम बदलकर रह रहा था। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश पर 25 हजार का ईनाम भी घोषित कर रखा था। पकड़े गए बदमाश से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

गौरतलब है कि 2009 में जिला कारागार से लुंगी से रस्सी बनाकर दिन में काम करते समय नूरुल हसन पुत्र अमीरुल हसन निवासी इस्लामपुर थाना खटीमा जनपद ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड फरार हो गया था। इसके बाद से ही पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में लगी हुई थीं।

कई साल तक आरोपी का कोई पता नहीं लग पाने पर पुलिस ने उस पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया था। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को उन्हें सूचना मिली कि आरोपी अपना नाम बदलकर शहर में ही रह रहा है। कोतवाली पुलिस और एसटीएफ की टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुआ है। इसमें उसने अपना नाम नूरुल हसन से बदलकर मोहम्मद अय्यूब कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले की भी तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार