UP: बिना एनओसी सड़क निर्माण पर वन विभाग ने जताई आपत्ति
मुरादाबाद, अमृत विचार। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा बिना वन विभाग की एनओसी लिए बगैर कई सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण परियोजना शुरू करने पर वन विभाग ने आपत्ति जताई है। विभाग की ओर से मुख्य अभियंता को पत्र भेजकर कार्यों को तत्काल प्रभाव से रोकने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया है।
वन विभाग के अनुसार लोक निर्माण विभाग की सीमा में स्थित कई स्थलों पर निर्माण कार्य के लिए वन विभाग के पेड़ों को बिना एनओसी के माध्यम से बिना अनुमति लिए काटा या हटाया जा रहा है, जबकि इसके लिए पूर्व अनुमति अनिवार्य है।
विभाग ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति किसी भी सरकारी परियोजना में हरित संपदा को नुकसान पहुंचाना नियम विरुद्ध है। कुछ सड़कों के चौड़ीकरण और निर्माण कार्य शुरू भी हो चुके हैं, जिनमें वन विभाग की भूमि पर लगे पेड़ प्रभावित हो रहे हैं। वन विभाग ने कार्रवाई को रोकने और संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
