बहराइच : महिला पर जानलेवा हमला करने वाला तेंदुआ हुआ पिंजरे में कैद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Bahraich: Leopard that fatally attacked woman captured in cage

बहराइच। बहराइच जिले में करीब छह दिन पहले उमरी दहलो गांव में एक महिला पर जानलेवा हमला करने वाला नर तेंदुआ मंगलवार सुबह वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया।

प्रभागीय वन अधिकारी राम सिंह यादव ने मंगलवार को बताया कि महसी एवं कैसरगंज तहसीलों के आबादी वाले क्षेत्र में आठ नवम्बर से विचरण कर रहे एक तेंदुए ने गत 26 नवम्बर की शाम उमरी दहलो गांव में शांति देवी (55) पर हमला कर उसे घायल किया था तथा अस्पताल में इलाज के दौरान इस महिला की मौत हो गई थी। 

उन्होंने बताया कि इस हमले के बाद तेंदुए को पकड़ने की कवायद जारी थी तथा सोमवार रात पिंजरे में शिकार के तौर पर बकरी को बांधकर उसे महसी तहसील के कारीपुरवा गांव में लगाया गया था एवं इसी बकरी के लालच में तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया।

यादव के अनुसार तेंदुए को सुरक्षित बहराइच स्थित प्रभागीय वन कार्यालय परिसर में लाया गया। अब पशु चिकित्सकों से उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उच्चाधिकारियों से अनुमति लेकर उसे उसके प्राकृतवास अथवा प्राणि उद्यान भेजा जायेगा। यह करीब चार वर्ष का नर तेंदुआ है। 

संबंधित समाचार